{"_id":"5fa454d48ebc3e5fac5ab960","slug":"two-died-from-corona-143-new-patients-found-meerut-news-mrt5097146152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 143 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 143 नए मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 143 नए मरीज मिले
मेरठ। कोरोना के 143 नए मरीज मिले हैं, जबकि दो की मौत हो गई। मृतकों में महिला मेरठ की और एक व्यक्ति सहारनपुर का है। इन दोनों की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई है। यहां पहली बार मेरठ के मरीज की प्लाज्मा थेरेपी की गई परंतु उसे बचाया नहीं जा सका।
जिले में मृतकों की संख्या 307 हो गई है। नए मरीजों में स्वास्थ्यकर्मी, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरी पेशा और कारोबारी शामिल हैं। यहां बृहस्पतिवार को 4801 सैंपल की जांच हुई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 13510 हो गई है। 149 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 11834 मरीजों की छुट्टी मिल चुकी है। 1369 मरीजों का इलाज जारी है और 848 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ कार्यालय के इस सप्ताह आठ लोग संक्रमित निकल चुके हैं।
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को महिला मरीज को नोएडा से प्लाज्मा मंगाकर थेरेपी की शुरुआत की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मेडिकल प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीज के रक्त से प्लाज्मा अलग करने की मशीन इसी माह आने की उम्मीद है।