{"_id":"6ade233c56fda412530d6bc0","slug":"two-day-fair-organized-at-shri-durga-shakambhari-temple-devotees-flock-to-the-event-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105675-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्री दुर्गा शाकंभरी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्री दुर्गा शाकंभरी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
फलावदा में श्री दुर्गा शाकंभरी मदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
फलावदा। नगर के काले सिंह स्थित श्री दुर्गा शाकंभरी मंदिर के तत्वावधान में दो दिवसीय मेले का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रताप ने पूजा-अर्चना कर किया। मेले के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया।
शुभारंभ मंदिर परिसर में समिति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन से किया गया। उपरांत विधि-विधान से मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना की गई। कन्या पूजन किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरित किया गया। शाम के समय मेले का समापन विधायक अतुल प्रधान ने पूजा-अर्चना कर किया।
मंदिर परिसर में पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में माता शाकंभरी के दरबार में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया और अपनी मन्नत मांगीं। मेले में सजी विभिन्न दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा मेले में लगे झूले, हिंडोलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों व युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान देवेंद्र शर्मा, मास्टर दयाचंद, लक्ष्मेंद्र शर्मा, बंटी सैनी, सुमित कश्यप, सुधीर और सचिन सैनी आदि उपस्थित रहे।