{"_id":"67032762745abf2ed2073b07","slug":"two-criminals-who-looted-rs-455-lakh-from-a-power-station-employee-abscond-meerut-news-c-72-1-mrt1062-122450-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजलीघर के कर्मचारी से 4.55 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजलीघर के कर्मचारी से 4.55 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश फरार
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में की नई बस्ती में मलियाना बिजलीघर के कर्मचारी के साथ हुई 4.55 लाख रुपये की लूट के मामले में अभी दो बदमाश गौरव पुत्र ब्रह्मपाल निवासी सैनी गांव और सतेंद्र निवासी मलियाना टीपी नगर फरार चल रहे है। वहीं दो आरोपी इस मामले में जेल जा चुके हैं जबकि एक आरोपी के पैर में मुठभेड़ में गोली लगी थी, उसको आज जेल भेजा जाएगा।
दौराला के पीरपुर निवासी बिनेश पुत्र इलम सिंह मलियाना बिजलीघर पर (टीजी-2) टेक्निशियन ग्रेड-2 के पद पर तैनात हैं। 28 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे वह बिजलीघर से 4.55 लाख रुपये थैले में लेकर ई-रिक्शा से टीपी नगर थाने के पास आईसीआईसीआई बैंक में जमा कराने जा रहे थे। बिजलीघर से करीब एक किमी दूर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनसे रुपये का थैला छीन लिया और फरार हो गए थे। शनिवार शाम वेदव्यासपुरी के जंगल में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से गौरव पुत्र डालचंद निवासी गांव मुजफ्फरनगर सैनी थाना इंचौली घायल हो गया था। उसके साथ पुलिस ने पंकज निवासी मलियाना, कार्तिक निवासी मुजफ्फरनगर सैनी थाना इंचौली को गिरफ्तार कर लिया। गौरव पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव मुजफ्फरनगर सैनी थाना इंचौली और सतेंद्र निवासी आंबेडकर पार्क मलियाना फरार हो गए। फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पकड़े गए दो बदमाशों को जेल रविवार को भेज दिया है। गोली लगने से घायल गौरव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौरव को आज जेल भेजा जाएगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने एक प्लानिंग की, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
सतेंद्र ने रची थी साजिश, पंकज ने की थी मुखबिरी
मलियाना बिजलीघर के संविदा कर्मचारी पंकज ने बिनेश की मुखबिरी सतेंद्र से की थी। सतेंद्र मूल रूप से मुजफ्फरनगर गांव सैनी थाना इंचौली का रहने वाला है। फिलहाल मलियाना में रह रहा है। सतेंद्र ने लूट की साजिश रची और अपने गांव से अपने साथियों को घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया था। बाइक और तमंचे का इंतजाम भी उसी ने किया था।