फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two corona positive case found in parikshitgarh, admitid in medical college

परीक्षितगढ़ में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया

Tue, 02 Jun 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
two corona positive case found in parikshitgarh, admitid in medical college
परीक्षितगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ में तैनात दो पुलिस कर्मी की कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुलायम सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जीआरपी में तैनात दोनों पुलिसकर्मी सोमवार को ही परीक्षितगढ़ स्थित अपने घर आए थे। परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ संजीव गौतम ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ जीआरपी में तैनात दो पुलिस कर्मी कोविड 19 टेस्ट कराने के बाद परीक्षितगढ़ स्थित सोमवार को अपने घर पहुंचे थे। उनके घर पहुंचे ही सीओ मवाना को लखनऊ से फोन पर सूचना मिली कि जीआरपी में तैनात दो सिपाही अपने घर पहुंचे हैं जिनकी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी मिलते ही सीओ मवाना ने सीएचसी प्रभारी डॉ संजीव गौतम को इसकी जानकारी दी। डॉ संजीव ने तुरंत ही दोनों सिपाहियों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उन्हें मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि दोनों ही पुलिसकर्मियों के परिवारों को मंगलवार को क्वारंटीन करा जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों की कोविड 19 की जांच की जाएगी। जिससे यह पता चल सके कि कौन कौन कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed