फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two constables beat up the dhaba operator for asking for money for food

Meerut News: खाने के पैसे मांगने पर दो दराेगाओं ने ढाबा संचालक को पीटा

Sun, 02 Jul 2023 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two constables beat up the dhaba operator for asking for money for food
सरधना। बिनौली सरधना रोड पर पेट्रोल पंप के पास ढाबे पर खाने के पैसे मांगने पर दो दरोगाओं ने ढाबा संचालक को जमकर पीटा और मारपीट करते हुए उसे निजी गाड़ी से थाने में लाकर बंद कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरधना निवासी अभिषेक पुत्र मोहनलाल ने बताया कि सरधना बरनावा मार्ग पर भूनी ब्लाॅक के पास आरके पेट्रोल पंप के पास ढाबा चलाता है। बुधवार को सरूरपुर थाने में तैनात दो दरोगा ढाबे पर खाना खाने पहुंचे और दोनों ने गाड़ी में बैठकर ही खाना मंगाया। इस दौरान ढाबे पर ग्राहकों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद ढाबा संचालक ने गाड़ी में खाना पहुंचा दिया। खाने में देर होने पर शराब के नशे में धुत एक दरोगा ने ढाबा संचालक के साथ गाली गलौज की। इसके बाद पुलिसकर्मी खाना खाकर चलने लगे तो ढाबा संचालक ने खाने के पैसे मांगे तो दरोगाओं ने रौब दिखाते हुए ढाबा संचालक अभिषेक से गाली गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए जहां कई घंटे उसे अवैध हिरासत में बैठा कर रखा। देर रात पीड़ित के परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। ढाबा संचालक ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत कर दोनों दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि जांच में ऐसा पाया जाता है तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed