फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two children of a family died due to electrocution in Mundali of Meerut

परिवार पर आ पड़ी आफत: करंट लगने से दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 08 Jul 2023 02:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

परिवार पर आ पड़ी आफत : मेरठ के देहात क्षेत्र में एक परिवार के दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Two children of a family died due to electrocution in Mundali of Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में शनिवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
गांव अजराड़ा निवासी हसन पुत्र अब्दुल खेती का कार्य करता है। हसन के पांच बेटे और एक बेटी हैं। वहीं, शनिवार दोपहर के समय उसका तीसरे नंबर का नौ वर्षीय बेटा शियान छत के पंखे का विद्युत तार बोर्ड में लगा रहा था। तभी नीचे खेल रहे उसके छोटे भाई मोईन (5) ने एक तार पकड़ लिया। इस बीच शियान ने जैसे ही बोर्ड में एक तार लगाया तो मोईन को करंट लग गया। करंट ने उसे जकड़ लिया। इसके बाद जैसे ही शियान ने उसे बचाने का प्रयास किया तो करंट ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जब तक परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों बच्चों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed