फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cars collided with each other, people reached the police station to take action

Meerut News: दो कार आपस में भिड़ीं, थाने में कार्रवाई के लिए पहुंचे लोग

Mon, 25 Nov 2024 07:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided with each other, people reached the police station to take action
मेरठ। गढ़ रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने रविवार को ईको स्पोर्ट्स और क्रेटा कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक दंपत्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

कल्याण नगर निवासी अश्वनी शर्मा रविवार रात अपनी ईको स्पोर्ट्स कार से पत्नी व बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे। गढ़ रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास जैसे ही अश्वनी ने कार यू टर्न करने का प्रयास किया। तभी मेडिकल की ओर से आ रही क्रेटा कार के चालक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से क्रेटा कार के एयर बैग खुल गए। जबकि इको स्पोर्ट्स कार का फ्रंट शीशा और साइड गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार पलटने से बच गई। हालांकि दंपति चोटिल हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed