फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cars collided on Gangnahar track, six injured

Meerut News: गंगनहर पटरी पर दो कार भिड़ीं, छह घायल

Sun, 02 Jul 2023 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on Gangnahar track, six injured
सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास दो कारों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को खतौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर अयान पुत्र नईमुददीन निवासी नोएडा पत्नी आफिया व साले आबिद व बच्चों के साथ कार से रुड़की के कलियर जा रहे थे। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। तेज गति होने के कारण दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने दोनों कारों में सवार घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और खतौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त कार बीच में ही खड़ी हो गईं, जिसके चलते लंबा जाम लग गया। सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियां हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed