फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two buses parked at Bhaisali Bus Stand caught fire and were completely gutted.

Meerut News: भैसाली बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में लगी आग, पूरी जली

Thu, 11 Jun 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two buses parked at Bhaisali Bus Stand caught fire and were completely gutted.
- फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भैसाली रोडवेज डिपो में बुधवार देर रात खड़ी रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस के अंदर चालक मोदीनगर निवासी बबली और परिचालक बागपत रोड निवासी अरुण सो रहे थे। आग की लपटों के बीच घिरने पर दोनों ने खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। आग ने देखते ही देखते पास खड़ी अनुबंधित दूसरी बस को भी चपेट में ले लिया। घटना में दो बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि तीसरी बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रोडवेज बस चालक बबली और परिचालक अरुण बुधवार रात हरिद्वार से सवारियां लेकर मेरठ लौटे थे। रात करीब दो बजे भैसाली डिपो पहुंचने के बाद दोनों बस के अंदर ही सो गए। करीब तीन बजे परिचालक अरुण की आंख खुली तो उसने बस के अगले हिस्से से आग की लपटें उठती देखी। उसने तुरंत चालक को जगाया और शोर मचाया। दोनों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। मदद मिलने से पहले ही चालक और परिचालक बस के पिछले हिस्से तक पहुंचे और खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर कूद गए। इसके बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटें पास में खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस तक भी पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों बस आग के गोले में तब्दील हो गईं। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों बस पूरी तरह जल चुकी थी। तीसरी बस का लगभग दस प्रतिशत हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि प्रथम जांच में बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रकाश में आ रहा है। मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-आग से ई-टिकट मशीन व नकदी का बैग भी जला
हादसे में बस के अंदर रखी ई-टिकटिंग मशीन (ईटीएम), नकदी से भरा बैग, चालक-परिचालक के कपड़े और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों कर्मचारियों को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। मौके पर जमा भीड़ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। मगर काबू नहीं पाया जा सका था।

-घटना का वीडियो सोशली मीडिया पर वायरल
मौके पर जमा लोगों ने मोबाइल से आग का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। बृहस्पतिवार को आग का वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो में डिपो परिसर में अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। स्थानीय पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से दूर किया।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed