फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत में हादसा, दो बसों की आपस में भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखिए तस्वीरें

Fri, 06 Nov 2020 01:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Two buses collided in Baghpat and 12 passengers were injured
हादसे में कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नशा मुक्ति केंद्र के पास बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में रोडवेज और अनुबंधित बस टकरा गई। दोनों बसों में सवार 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

Two buses collided in Baghpat and 12 passengers were injured
हादसे के क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Two buses collided in Baghpat and 12 passengers were injured
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत रोडवेज डिपो के परिचालक सुधीर ने बताया कि शुक्रवार को वह बड़ौत डिपो से लोनी के लिए बस लेकर चला था। बस में करीब तीस सवारियां थी। बागपत के नशा मुक्ति केंद्र के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार अचानक हाईवे के बीचों बीच गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में बस को साइड में किया गया। मगर, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही मिनी बस ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दोनों बसों के 15 यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सीओ सदर ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला सहित तीन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two buses collided in Baghpat and 12 passengers were injured
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

ये हुए घायल
नीटू पुत्र नरेश निवासी पलड़ी, मोनू पुत्र सहदेव निवासी मलकपुर, बस चालक सतवीर पुत्र लख्मीचंद निवासी किरठल, राजेन्द्र पुत्र चंदकीराम निवासी तुगाना, तबस्सुम पत्नी अनीश, उसका दो वर्षीय बेटा सुहेल निवासी बुढ़ाना, रजनीश व राहुल निवासी पलड़ी घायल हो गए। सतवीर, तबस्सुम और नीटू की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ लोग मामूली चोटिल हुए, जो क्षेत्र के ही निजी चिकित्सकों से उपचार करा कर अपने घर चले गए।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड

विज्ञापन
Two buses collided in Baghpat and 12 passengers were injured
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

आगे निकलने की होड़ भी बनी हादसे का कारण
नशा मुक्ति केंद्र के पास अनुबंधित बस चालक तेज गति से रोडवेज बस से आगे निकलने के चक्कर में था। यही वजह रही कि रोडवेज बस के साइड होते ही अनुबंधित बस चालक तेज गति को नियंत्रित नहीं कर सका और हादसा हो गया। पूर्व में भी किशनपुर बराल में बस खड़े डंपर से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed