फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers were beaten up due to enmity.

Meerut News: रंजिश में दो सगे भाइयों को पीटा

Sat, 22 Aug 2026 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten up due to enmity.
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी राकिब और आसिफ पुत्र इदरीश के साथ रंजिश के चलते आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपी शाहनवाज, शावेज, परवेज व इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष हामिद पुत्र इदरीश ने तहरीर में बताया कि आरोपी उनसे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को उसके छोटे भाई राकिब व आसिफ घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच आरोपी मौके पहुंचे और उसके भाइयों के साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके भाइयों ने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मारपीट में उसके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed