{"_id":"681a74c8d988449c180be4c3","slug":"two-brothers-picked-up-rice-from-fci-godown-by-putting-fake-number-plate-on-the-truck-meerut-news-c-14-1-mrt1051-853517-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एफसीआई गोदाम से उठाया चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एफसीआई गोदाम से उठाया चावल
Wed, 07 May 2025 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 07 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के एफसीआई गोदाम से ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बागपत निवासी दो सगे भाइयों ने 404 क्विंटल चावल उठाया और बागपत में एक व्यापारी को 12 लाख रुपये में बेच दिया। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को ट्रांसपोर्टर रिजवान ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उनका एक ट्रक एफसीआई गोदाम से 404 क्विंटल चावल लेकर सरधना के खिर्वा रोड स्थित एक गोदाम के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने परतापुर बाईपास से लेकर सुशांत सिटी और बागपत रोड के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार बागपत के थाना सिंघावली अहीर के गांव डोला निवासी नबी और मोमीन ने शनिवार को एफसीआई गोदाम में चावल लेने जाने वाले एक ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोदाम से 404 क्विंटल चावल ट्रक में लोड किया। दोनों परतापुर बाईपास होते हुए बागपत पहुंचे और एक व्यापारी को माल बेच दिया। बताया कि दोनों भाइयों ने चालाकी से एफसीआई गोदाम में लगे सीसीटीवी से बचकर बिना किसी की नजर में आए ट्रक में चावल लोड किया और बागपत के लिए निकल गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों के पास से ट्रक, फर्जी नंबर प्लेट और 50 चावल की खाली बोरी बरामद की गई है। माल खरीदने वाले व्यापारी की तलाश की जा रही है।