{"_id":"5fa3cea7b26a461e38514484","slug":"two-brothers-has-died-in-road-accident-at-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 05 Nov 2020 03:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 Nov 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
धामपुर में नूरपुर मार्ग पर सरकथल माधो के पास गुरुवार दोपहर डीसीएम और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
नूरपूर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी दो सगे भाई पंकज (30) व परविंदर (35) पुत्र राम प्रसाद अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान डीसीएम और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अवैध फैक्टरी में भीषण विस्फोट, तेज धमाके से दहल गया इलाका, तस्वीरों में देखें मौके का हाल
पिता राम प्रसाद सिंह ने बताया कि पंकज के बच्चे की तबीयत खराब है। उसके लिए धामपुर से ब्लड बैंक से रक्त लेने को जा रहे थे। रास्ते में डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में धामपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी की तरफ दौड़ पड़े। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/