{"_id":"609d8f578ebc3e74f612ce02","slug":"two-brothers-fight-in-sadar-bajar-meerut-news-mrt538235220","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में दो सगे भाई भिड़े, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में दो सगे भाई भिड़े, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
सदर बाजार में दो भाई भिड़े, सड़क पर फेंका सामान
मेरठ। सदर बाजार के पत्ता मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह दो भाइयों में विवाद हो गया। बाद में दोनों में इतनी मारपीट हुई कि उन्होंने एक-दूसरे का सामान सड़क पर फेंक दिया। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
मोहल्ले में रहने वाले दो भाई गोलगप्पे और पाव भाजी का ठेला लगाते हैं। दोनों में काफी समय से मनमुटाव चला आ रहा है। बताया जाता है कि दोनों कई दिन से कर्फ्यू में छूट के दौरान ठेला लगा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह ग्राहक बुलाने को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। इसी दौरान एक भाई को चोट लग गई। यह देख उसका बेटा दौड़ कर पास ही कुछ दूरी पर मौजूद डायल 112 गाड़ी पर पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी। पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों भाइयों को शांत कराया। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसे विवाद किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
----
प्रेमिका और उसकी बहन ने युवक को पीटा, हंगामा
मेरठ। सदर बाजार में प्रेमिका और उसकी बहन ने एक युवक की धुनाई कर दी। बताया गया कि युवक को प्रेमिका ने पहले बुलाया। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर मारपीट की है। दोनों बहनों ने युवक पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के रहने वाले एक युवक का सदर बाजार की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को फोन प्रेमी घर पर गया था। इसी बीच प्रेमी युगल में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर प्रेमिका और उसकी छोटी बहन ने युवक के साथ मारपीट कर दी और पुलिस सूचना दे दी। युवती पक्ष ने घर में घुसकर विवाद करने की बात कही है तो युवक पक्ष का कहना है कि युवती ने ही फोन करके उसे बुलाया था और बाद में उसे पीटा गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों पक्षों ने आरोप लगाए हैं। जांच की जा रही है।