फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two brother died and two injured in an accident in bijnor

हादसा: बिजनौर में कार और कंटेनर की भीषण भिड़ंत, सहारनपुर निवासी दो भाइयों की मौत, दो बच्चे घायल

Sun, 13 Jun 2021 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Jun 2021 02:55 PM IST
सार

काम के सिलसिले में आज सुबह करीब साढे छह बजे वह कार में सवार होकर सहारनपुर से मुरादाबाद जा रहे थे।

विज्ञापन
two brother died and two injured in an accident in bijnor
मृतकों के आवास पर जमा लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी दो सगे भाइयों की सहारनपुर से मुरादाबाद जाते समय नूरपुर (बिजनौर) के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों लकड़ी के कारोबारी थे और इसी सिलसिले में  सहारनपुर से कार में सवार होकर मुरादाबाद जा रहे थे। साथ में उनका 10 साल का सगा भांजा भी था, जो इस दुर्घटना में घायल हुआ है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।परिवार के कुछ लोग मृतकों के शव लेने के लिए बिजनौर रवाना हो गए।घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन


रविवार को हुए घटनाक्रम के तहत हेंडीक्राफ्ट कारोबारी करीब 45 वर्षीय आरफीन पुत्र शराफत अपने 35 वर्ष के छोटे भाई सोहेल तथा 10 साल के भांजे यूसुफ के साथ ब्रेजा कार से मुरादाबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बिजनौर के नूरपुर के पास पहुचते ही सुबह करीब पौने दस बजे ट्रॉले ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे सोहेल स्टेरिंग और सीट के बीच मे फंस गए और आरफीन भी चोटिल हो गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने कार की पिछली सीट पर घायल अवस्था में पड़े दोनों भाइयों और उनके 10 वर्षीय भांजे युसूफ को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि चिकित्सकों ने दोनों भाइयों की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बात की जानकारी मिलते ही सहारनपुर स्थित उनके परिजनों में कोहराम मच गया। आरफीन के पड़ोसी शिबान हनफ़ी ने बताया कि दोनों भाई लकड़ी का काम करते थे। काम के सिलसिले में आज सुबह करीब साढे छह बजे वह कार में सवार होकर सहारनपुर से मुरादाबाद जा रहे थे।

साथ में उनका 10 साल  भांजा युसूफ भी था। दोनों भाइयों की नूरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजन यहां से बिजनौर के लिए रवाना हो गए हैं। उम्मीद है शाम तक दोनों मृतकों का शव सहारनपुर पहुंच जाएगा।वहीं मृतकों के घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed