{"_id":"67f987127729a1408507987a","slug":"two-bodies-were-taken-out-together-the-last-rites-were-performed-in-a-sad-atmosphere-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107790-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक साथ उठी दो अर्थियां, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक साथ उठी दो अर्थियां, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव में बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बहादरपुर गांव के दो युवकों की मौत के बाद से गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव का शुक्रवार को गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो युवकों की अर्थियां उठने पर ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए।
गांव बहादरपुर निवासी अभिषेक (22) पुत्र जगपाल और आकांशु (16) पुत्र रविंद्र एक बाइक पर सवार होकर मेरठ कंकरखेड़ा में अपनी एसी की दुकान से रात करीब 9:00 बजे घर लौट रहे थे। गांव दबथुवा में बहादरपुर संपर्क मार्ग के लिए हाईवे पार करते समय शामली की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल दोनों युवकों की अस्पताल मौत हो गई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों के शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित द्वारा आर्थिक मदद और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन पर जाम खोला था।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव में पहुंचे तो उन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। दोपहर बाद दोनों युवकों की एक साथ अर्थियां उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। शव यात्रा में भी भीड़ उमड़ी। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अभिषेक की पत्नी नीतू व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार-बार अभिषेक का चेहरा देखकर बेहोश हो रही थी। परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने में लगी रही। अंकुश के परिजनों का भी रोकर बुरा हाल था।