{"_id":"682391a45fdb34736d0f7c6c","slug":"two-bodies-found-lying-on-panipat-khatim-highway-and-field-meerut-news-c-26-1-sal1002-141861-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीम हाईवे और खेत में पड़े मिले दो शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीम हाईवे और खेत में पड़े मिले दो शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/ बाबरी। गांव चंदेना माल मार्ग पर मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मार्ग किनारे बुढ़ीनाकलां के हरेंद्र का शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पानीपत-खटीमा हाईवे पर बंतीखेड़ा फ्लाईओवर के पास करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
दरअसल, सोमवार की देर रात मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बुढ़ीना कलां के रहने वाले हरेंद्र पुत्र रणपाल सिंह अपनी रिश्तेदारी में रामपाल कश्यप के यहां पर आया था। बताया गया कि सोमवार की देर रात ही वह गांव के लिए निकल गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे।
तभी उन्हें रास्ते में मोटरसाइकिल और 33 वर्षीय हरेंद्र का शव खेत में मिला। जिस पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस जांच में जुटी है। हरेंद्र की मौत कैसे हुई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, पानीपत-खटीमा हाईवे पर बंतीखेड़ा फ्लाईओवर के पास करीब 35 वर्षीय युवक का शव हाईवे पर ही सड़क पर पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की हत्या कर शव डाला गया या फिर कोई ओर अन्य कारण रहा, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।