फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two bikes collided, three people injured

Meerut News: दो बाइक के टकराई, तीन लोग घायल

Sat, 04 Apr 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, three people injured
सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर होने से माजिद, गुड्डू पुत्र नूर मोहम्मद व तालिब पुत्र अहमद हसन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


माजिद और गुड्डू बाइक पर सवार होकर सरधना किसी काम से गए थे। लौटते समय वह रजबहे पुल पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तालिब की बाइक की पीछे से माजिद की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक टकराने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तालिब व गुड्डू की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed