{"_id":"5f188e218ebc3e63750f6a8f","slug":"two-bikers-died-in-ther-road-accident-from-delhi-dehradoon-highway-one-person-also-inured-laward-news-mrt492557492","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दुर्घटना में दो बाइकसवारों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दुर्घटना में दो बाइकसवारों की मौत, एक घायल
Thu, 23 Jul 2020 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
मेरठ के दौराला में एनएच-58 पर अलग-अलग हादसों में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइकसवारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वलीदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय पुनीतराज उर्फ बंटी पुत्र राजेंद्र सिंह अपने दोस्त अमरदीप पुत्र चतरे के साथ फलावदा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रिश्तेदारी में गया था। परिजनों के मुताबिक दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एनएच-58 पर गांव मामूरी के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से दोनाें को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुनीतराज ने दम तोड़ दिया। जबकि अमरदीप को शहर के अस्पताल में रेफर कर दिया। भाई दुर्गेशराज ने बताया कि पुनीत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी सोनिया, दो बेटी व एक बेटा है। दुर्गेशराज के मुताबिक उनकी उन्नाव में दरोगा की ट्रेनिंग चल रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वहीं, इस मामले में देरशाम तक तहरीर नहीं दी गई।
वहीं दूसरा हादसा हाईवे पर ही दौराला साईं मंदिर के पास हुआ। सरधना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद निवासी बबलू बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। साईं मंदिर के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायल बबलू को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बबलू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, देरशाम तक इस मामले में भी परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।