{"_id":"63e5588e8aadab06ce08fff1","slug":"two-bike-riders-killed-one-injured-in-tanker-collision-kithor-news-c-14-1-111586-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: टैंकर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल
Fri, 10 Feb 2023 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणो को समझाते थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह
किठौर (मेरठ)। गांव झीड़ियों वाले मार्ग पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग करते करीब ढाई घंटे तक शव नहीं उठने दिया। टैंकर मालिक ने परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे शाहजहांपुर निवासी नीरज (25) पुत्र पप्पू, राहुल (27) पुत्र वेदप्रकाश और बिजेन्द्र पुत्र जयभगवान बाइक से हापुड़ स्थित नर्सरी में मजूदरी करने जा रहे थे। किठौर में बन रहे हाईवे पर पहुंचे तो नवनिर्मित पुल पर पानी से भरे टैंकर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। नीरज और राहुल की मौत पर ही मौत हो गई। बिजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल भेजा। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। शव नहीं उठने देने पर पुलिस ने टैंकर मालिक से संपर्क किया। टैंकर मालिक की ओर से कुछ लोग थाने पहुंचे। वहां सीओ रूपाली राय की मौजूदगी में पीड़ित पक्ष से वार्ता हुई। परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के राहुल की पत्नी प्रीति ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घरों में नही जले चूल्हे
शाहजहांपुर के युवकों की हादसे में मौत के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। शोक में मोहल्ले के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। राहुल और नीरज के परिजनों को लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे। लोगों ने बताया कि राहुल के दो बच्चे हैं। एक बेटा दो-तीन दिन पहले ही पैदा हुआ है। वहीं नीरज के दो बेटियां और एक बेटा है।
जीवन यापन के लिए करते थे मजदूरी
ग्रामीणों का कहना है कि शाहजहांपुर नर्सरी और आम की फसल के लिए प्रसिद्ध है। लोग नर्सरी का अच्छा काम जानते हैं। लोग परिवार की जीविका चलाने के लिए बाहर नर्सरी में मजदूरी करने जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोडर की चपेट में आने ट्रक चालक की मौत
परीक्षितगढ़। ग्राम मवी स्थित मवाना शुगर मिल के गन्ना क्रय केन्द्र पर लोडर की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। ग्राम महमदपुर गढ़ी थाना किठौर निवासी प्रमोद पुत्र धर्मपाल (35) ट्रक पर चालक की नौकरी करता था।मवाना शुगर मिल से ग्राम मवी गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रक चलता था। बृहस्पतिवार सुबह ट्रक चालक मवी क्रय केंद्र से गन्ना लोड करने गया था। वह मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान लोडर चालक के पंजे से ट्रक में गन्ना भरते समय ट्रक चालक चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। केंद्र पर मौजूद कर्मचारी उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नही दी गई थी। संवाद