{"_id":"61634dfd8ebc3e624f62dd14","slug":"two-bike-riders-killed-one-injured-in-road-accident-sardana-news-mrt560125988","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

सरधना। सरधना-नानू मार्ग पर रविवार शाम मढियाई गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक समेत दो की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा किया। वहीं दूसरे युवक की मौत होने पर गांव के पास ही सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत किया।
मढियाई गांव निवासी शाहरुख (18) पुत्र यूसुफ अपने छोटे भाई रेहान (10) और पड़ोसी मोनू (10) पुत्र खिलारी के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को सरधना आया था। शाम करीब सात बजे लौटते समय मढ़ियाई गांव के निकट फैक्टरी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव मढियाई के काफी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस व अन्य कुछ लोगों ने हंगामा कर रही भीड़ को किसी तरह शांत किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल शाहरुख व उसके छोटे भाई रेहान को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मढियाई गांव के पास सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाम लगाने से रोक दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।