फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested for sexual assault and murder of a teenager girl in meerut

दुष्कर्म व हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, दरिंदगी के बाद बेरहमी से किशोरी को उतारा था मौत के घाट

Sun, 08 Dec 2019 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Dec 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for sexual assault and murder of a teenager girl in meerut
गिरफ्तार आरोप - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में किशोरी की दरिंदगी के बाद हत्या करने वाले दो आरोपियों को परतापुर थाना पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने तीन मुकदमे दर्ज कराए थे।  
विज्ञापन


यह वारदात पांच अक्टूबर 2019 की है। लिसाड़ी गेट निवासी एक किशोरी माता के जागरण में अपनी चाची के साथ गई थी। वहीं से आरोपी मोनू किशोरी को बहला फुसलाकर परतापुर के गूमी गांव स्थित एक आश्रम के पास ले गया। जहां पर अपने दोस्त योगेश के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। नामजद आरोपी मोनू किशोरी का दूर का रिश्तेदार है। परतापुर पुलिस ने मोनू और योगेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर के मुताबिक किशोरी के साथ मोनू और उसके दोस्तों ने दुष्कर्म की वारदात की थी। किशोरी को मोनू भावनपुर भी लेकर गया था। जिसका एक मुकदमा भावनपुर में भी मोनू के खिलाफ दुष्कर्म का दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। जिसके चलते पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने की फरियाद की थी। जिसके आधार पर दो मुकदमे लिसाड़ीगेट थाने में दर्ज हुए थे। इसके बावजूद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। 

मुकदमे दर्ज होने पर मोनू ने किशोरी की हत्या की प्लानिंग बना ली। मोनू ने योगेश को बुलाया। पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है। मां मानसिक रूप से बीमार रहती है। जिसके चलते पीड़िता की देखरेख उसके चाचा-चाची करते हैं। 

माता के जागरण में जाते समय मोनू किशोरी को अपने साथ शादी करने का झांसा देकर ले गया था। जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम किया। पुलिस ने किशोरी के साथ दरिंदगी करने वाले मोनू के अन्य दोस्तों की भी तलाश शुरू कर दी। 

50 हजार की सुपारी ली थी 
मुख्य आरोपी मोनू ने एक युवती से शादी कर ली थी। मोनू ने दुष्कर्म पीड़िता की भी एक विक्षिप्त से शादी करा दी थी। पोल खुलने पर किशोरी की शादी भी टूट गई थी। इसकी जानकारी किशोरी के चाचा चाची को लगी, तब जाकर उन्होंने कार्रवाई की।

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना कि मोनू मुख्य आरोपी है। किशोरी से मोनू के दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया था। दोस्तों ने मिलकर 50 हजार रुपये एकत्र कर मोनू को किशोरी की हत्या की सुपारी दी थी। योगेश का मुकदमे में नाम नहीं था। पुलिस की जांच में योगेश का नाम सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed