फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two and a quarter lakh passengers travelled free in roadways buses on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में सवा दो लाख यात्रियों ने की फ्री यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two and a quarter lakh passengers travelled free in roadways buses on Rakshabandhan
सुनील कैथवास.....रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी रोडवेज बस स्टैंड पर रही लोगों की भीड़
- रविवार को जाम में नहीं फंसी बसें तो यात्रियों को बस मिलने में हुई आसानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में तीन दिन में सवा दो लाख यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। रविवार को जाम नहीं लगने के कारण बस मिलने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन सीटों के लिए मारामारी अवश्य रही।
उप्र सरकार ने परिवहन निगम और अनुबंधित बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया था। एक महिला के साथ एक पुरुष को भी फ्री में यात्रा करने का अवसर मिला। जिसके चलते परिवहन निगम और अनुबंधित बसों में यात्रियों की भीड़ रही। शनिवार को दिन भर भाई-बहनें रोडवेज अड्डों पर बसों के इंतजार में खड़े रहे। अधिकतर बसें आसपास के शहरों में लगे जाम में फंसी रही थी। रविवार को बसों की कमी नहीं रही। सोहराबगेट डिपो से बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली आदि शहरों के लिए जाने वाली बसों में दोपहर के समय यात्रियों की संख्या काफी रही। सभी भाई-बहन त्योहार मनाकर वापस लौटे। ऐसा ही हाल दिल्ली रोड स्थित भैसाली और मेरठ डिपो बस अड्डे पर रहा। यहां से दिल्ली, उत्तराखंड की तरफ जाने वाली बसों में भाई-बहनों ने निशुल्क यात्रा की। उप्र परिवहन निगम ने सभी बस चालक, परिचालक व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त की हुई थी। अंतिम दिन भी मध्यरात्रि तक सभी कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में मेरठ डिपो के एआरएम विपिन अग्रवाल का कहना है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई बहनों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। तीन दिन में सवा दो लाख से भी अधिक भाई बहनों ने निगम और अनुबंधित बसों में निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ अगस्त को निगम और अनुबंधित बसों में फ्री यात्री और टिकट खर्च
डिपो महिला व सहयात्री टिकट- कुल टिकट मूल्य
मेरठ 3173 248874
सोहराबगेट 11398 956241
गढ़मुक्तेश्वर 4189 419298
बड़ौत 13701 904693
भैसाली 23943 1394789
--------------------------------------------------------------
नौ अगस्त को निगम और अनुबंधित बसों में फ्री यात्री और टिकट खर्च
डिपो महिला व सहयात्री टिकट- कुल टिकट मूल्य
मेरठ 13675 2001855
सोहराबगेट 33010 3591750
गढ़मुक्तेश्वर 14485 1948739
बड़ौत 45728 3272053
भैसाली 49535 2829875
नोट- ये आंकड़ें परिवहन निगम मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय से लिए गए हैं। दस अगस्त का आंकड़ा आठ अगस्त के लगभग बताया जा रहा है। जो अभी विभाग ने सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed