{"_id":"688547b036ecb4dccc08d1c9","slug":"two-ambulances-got-stuck-in-the-traffic-jam-the-condition-of-the-pregnant-woman-and-the-injured-youth-deteriorated-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109109-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी दो एंबुलेंस, प्रसूता और घायल युवकों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी दो एंबुलेंस, प्रसूता और घायल युवकों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर लगे भीषण जाम में फंसी रही दो ऐंबुलेंस। संवाद
सरधना। नगर में नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही से मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लग गया। हालात इतने बदतर हो गए कि दो एंबुलेंस जाम में फंस गईं। एक एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की हालत बिगड़ गई, जबकि दूसरी एंबुलेंस में सड़क हादसे में घायल युवकों को समय से इलाज नहीं मिल सका।
सरधना में सुबह करीब 9 बजे से ही दौराला-बरनावा मार्ग, तहसील रोड और मेरठ रोड पर ट्रकों और ट्रालों की कतारें लग गईं। कस्बा पुलिस चौकी से देवी मंदिर, मढ़ियाई पशु पैठ से पशु अस्पताल तक सैकड़ों वाहन करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे।
एंबुलेंस में तड़पती रही गर्भवती
सरधना। कस्बे से एक गांव की गर्भवती को लेकर एंबुलेंस अस्पताल जा रही थी, लेकिन वह करीब 45 मिनट तक जाम में ही फंसी रही। महिला के परिजनों ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। स्थानीय युवाओं ने गली मार्ग से एंबुलेंस को निकाला, तब जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी एंबुलेंस मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे में घायल दो युवकों को लेकर जा रही थी, लेकिन समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। उनकी हालत बिगड़ने पर एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर वसूली के आरोप
स्थानीय लोगों और कुछ वाहन चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नानू, दौराला गंगनहर पुल और भूनी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी प्रति वाहन वसूली कर उन्हें कस्बे में प्रवेश करने देते हैं।
नो एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी स्तर पर लापरवाही या वसूली की बात सामने आती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार जायसवाल, सीओ सरधना