{"_id":"6834c22d3b344bb2b00d27be","slug":"two-accused-of-land-purchase-and-sale-sent-to-jail-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108917-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीद-फरोख्त के दो आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन खरीद-फरोख्त के दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
फर्जी रुप से जमीन की खरीद फरोख्त के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। (मवाना)
मवाना (मेरठ)। खादर क्षेत्र की करोड़ों की भूमि को कोड़ियों के भाव में फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
26 नवंबर, 2024 में महरौली निवासी हरविंदर सिंह और पानीपत हरियाणा निवासी गुरुचरण सिंह ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उनकी भूमि को फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने बताया कि करोड़ों रुपये की भूमि को कोड़ियों के भाव में फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को सूचना पर अटौरा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हरिवंदर सिंह निवासी गांव भंगाला जिला तरनतारन पंजाब और गुरुचरण सिंह निवासी मैनी बस्ती थाना व जिला फाजिल्का पंजाब हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।