फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused locked in lockup turned out to be Corona positive

हवालात में बंद रहे दो आरोपी निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 17 May 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused locked in lockup turned out to be Corona positive
हवालात में बंद रहे दो आरोपी निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा थाने की हवालात में बंद रहे दो आरोपियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों आरोपियों को गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में रखा गया था।
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा पुलिस ने दो मई को मुठभेड़ के दौरान दिलशाद निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट और संजय निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी सहित पांच आरोपियों को गोतस्करी के आरोप में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद पांचों को अस्थायी जेल भेजा गया था। हालांकि इन सभी का सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आने पर दिलशाद और संजय कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद कंकरखेड़ा थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने थाने के गेट पर रस्सी बांध दी। कहा कि थाने में किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के मुताबिक पुलिसकर्मियों से जानकारी ली जा रही है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान कौन-कौन पुलिसकर्मी मौजूद था और आरोपियों से किसने पूछताछ की थी। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि आरोपी थाने की हवालात में 2 मई को थे, जिनको काफी समय हो गया। थाना पुलिस से बात की गई। उन्होंने अपना स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बताया है।
विज्ञापन

65 बंदी क्वारंटीन
वरिष्ठ अधीक्षक जेल बीडी पांडे के अनुसार दोनों आरोपी सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अस्थायी जेल में बंद थे। उनके साथ 65 अन्य बंदी भी थे। अस्थायी जेल में 12 दिन बाद बंदियों का सैंपल लिया जाता है। उसी में इन दोनों बंदियों का भी सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को मेडिकल की रिपोर्ट आई, जिसमें दिलशाद और संजय को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। अब अस्थायी जेल के सभी 65 बंदियों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ ऐसा
इससे पहले जली कोठी प्रकरण में पकड़ा गया एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके चलते देहली गेट और सदर बाजार थाने के पांच पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए थे। हालांकि इन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव रिपोर्ट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed