फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused gang-raped a seven-year-old girl in a sugarcane field.

Meerut News: सात साल की बच्ची से गन्ने के खेत में दो आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused gang-raped a seven-year-old girl in a sugarcane field.
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

मां की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

बहसूमा (मेरठ)। क्षेत्र के मोहल्ले में शनिवार शाम सात साल की बच्ची को 20 रुपये देने का लालच देकर दो आरोपियों ने गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। बच्ची की मां ने थाने में मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी शहजाद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सात साल की मासूम बच्ची शनिवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के गांव निवासी दो आरोपी बच्ची को 20 रुपये देने का लालच देकर बहला फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में ले गए। आरोपी बच्ची से दुष्कर्म करने लगे। तभी खेतों से काम करके घर लौट रहे ग्रामीणों को बच्ची के चीखने व रोने की आवाज सुनाई पड़ी। ग्रामीण जैसे ही खेत में पहुंचे आरोपी भाग गए। बच्ची को तलाश करते हुए परिजन भी वहां पहुंच गए। बताया गया है कि बच्ची लहूलुहान हालत में थी। परिजनों का कहना है कि यदि 5 मिनट की देरी हो जाती तो बच्ची की जान भी जा सकती थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर क्षेत्र के मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी शहजाद उर्फ निक्की व एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

---
पांच दिन पहले जेल से छूटा है आरोपी शहजाद
पुलिस के मुताबिक आरोपी शहजाद पर बहसूमा थाने में दो व एक भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2019 में रामराज निवासी सुनील मल्होत्रा की स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी जेल गया था। पांच दिन पूर्व इस चोरी के मामले में आरोपी जेल से छूटकर आया है। आरोपी महमूदपुर सिखेड़ा में भी एक छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। भावनपुर थाने में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। लेकिन वह हाथ नहीं आया जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed