{"_id":"69e11f9a019150945a009b3a","slug":"two-accused-from-chhur-village-involved-in-cyber-fraud-gang-arrested-in-delhi-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112021-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साइबर ठग गिरोह में शामिल छुर गांव के दो आरोपी, दिल्ली में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साइबर ठग गिरोह में शामिल छुर गांव के दो आरोपी, दिल्ली में गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। क्षेत्र के छुर गांव निवासी दो लोगों को अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह में शामिल पाए जाने पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शौकीन और उसके भतीजे शाहरुख के रूप में हुई है। दोनों पर म्यूल बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर कराने में सहयोग करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शाहरुख पांचवीं पास है और सैलून संचालक है। वह टेलीग्राम के जरिए चीन में सक्रिय साइबर ठगों के संपर्क में आया था। बताया गया कि उसे ऑनलाइन ठगी की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई है, जिसके बाद उसने अपने चाचा शौकीन को भी इस नेटवर्क से जोड़ लिया।
ग्रामीणों के अनुसार शौकीन पुत्र अलमू करीब 10 वर्ष पहले गांव छोड़कर दिल्ली चला गया था, जहां वह सैलून चलाने लगा। उस दौरान उसने गांव के कुछ लोगों से मवेशी उधार में लिए थे, जिनका भुगतान नहीं किया गया। बाद में शाहरुख भी करीब दो वर्ष पहले उसके पास दिल्ली जाकर रहने लगा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के रहन-सहन में पिछले कुछ महीनों में अचानक बदलाव देखा गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठगी से प्राप्त धन का प्रभाव उनके जीवन पर पड़ा। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के बाद सरधना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।