फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused challaned for dancing on Thar

Meerut News: थार पर डांस करने के मामले में दो आरोपियों का चालान

Thu, 09 Jan 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused challaned for dancing on Thar
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा में हर्रा में चलती थार कार पर खड़े होकर डांस और स्टंटबाजी करने के आरोपी रहीसू और चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। वहीं, थार कार कब्जे में लेकर सीज कर दी।
विज्ञापन

बीते रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें एक युवक काले रंग की चलती थार कार पर डांस व स्टंटबाजी कर रहा था। किसी ने आरोपी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जब जांच की गई तो थार कार मुंडाली थाना क्षेत्र निवासी युवक के नाम पर मिली। जबकि स्टंटबाजी करने वाला कस्बा हर्रा निवासी है। बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक सलमान और स्टंटबाज रहीसू को कस्बा हर्रा से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही थार कार को कब्जे में लेकर 10 हजार का चालान करते हुए सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed