{"_id":"61352efa8ebc3e171647d958","slug":"two-accused-arrested-in-the-murder-of-block-chief-s-son-vikendra-sardana-news-mrt5549413183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के बेटे विकेंद्र की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के बेटे विकेंद्र की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख के बेटे विकेंद्र की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के गांव बाफर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। अभी पांच आरोपी फरार हैं।
पूर्व प्रमुख राजबीरी पत्नी स्व. चंद्रवीर सिंह के बेटे विकेन्द्र उर्फ गोरी की दो बदमाशों ने बीते मंगलवार सुबह घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी युवक करीब नौ बजे विकेंद्र के घर बाइक से पहुंचे। उन्होंने साथ बैठकर चाय पी। विकेन्द्र उन्हें दरवाजे तक छोड़ने आया तो दोनों युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। विकेंद्र के भाई कवींद्र ने थाने में गांव के विशाल व सागर पुत्र जितेन्द्र, धर्मेन्द्र व पुष्पेद्र पुत्र नरेन्द्र और मोहित पुत्र सहेन्द को नामजद किया। पुलिस ने शनिवार रात घटना में नामजद विशाल और धर्मेंद्र को मेरठ बागपत मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।