Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for selling food items past their expiry date by relabeling them with new dates

Meerut News: एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों पर नई डेट डालकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for selling food items past their expiry date by relabeling them with new dates
एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पुलिस ने एक्सपायरी डेट के विभिन्न खाद्य उत्पादों पर कूटरचित कर नई डेट प्रिंट करके उन्हें अधिक दामों में बाजार में बेचने वाले दो आरोपियों को नवीन मंडी व तहसील तिराहा से गिरफ्तार किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभित अग्रवाल निवासी होली चौक, मोहल्ला तिहाई और शिवम गुप्ता निवासी उत्सव मंडप के पास, मोहल्ला मुन्नालाल के रूप में हुई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर इनके खिलाफ धोखधड़ी आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी बाजार से एक्सपायरी डेट के खाद्य उत्पादों को कम दामों में खरीदते थे और उन पर नई डेट डालकर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहे थे।
विज्ञापन

भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान की शिकायत पर शनिवार की रात उत्सव मंडप के पीछे स्थित गोदाम में तहसील, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा था, जहां पर एक्सपायर डेट का आटा, च्यवनप्राश, देसी घी, ड्राइ फ्रूट, डिब्बे में पैक्ड रसगुल्ले आदि काफी संख्या में खाद्य सामग्री बरामद की थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। रविवार को अपराह्न के समय एक्सपायर डेट के सामान को नगर पालिका की ट्राली मंगवाकर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया था। लगभग 8 ट्राली एक्सपायर डेट की सामग्री नष्ट कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed