फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for murderous assault

Meerut News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murderous assault
मुंडाली पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त।
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने और धारदार हथियार से युवक का कान काटने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को मुंडाली निवासी आरिफ पुत्र फैयाज और उसके भाई नजाकत के साथ गांव के ही फराहीम, इब्राहिम, आमिर, परवेज और इमरान ने गाली गलौज की। पीड़ितों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस मामले में नजाकत का कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई। वहीं आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फराहीम व इब्राहिम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed