फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for making objectionable remarks against the Chief Minister

Meerut News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for making objectionable remarks against the Chief Minister
सरधना। भड़काऊ पोस्ट का आरोपी शोकीन। पुलिस
सोशल मीडिया पर फैलाया था भड़काऊ संदेश, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मोहल्ला धर्मपुरा निवासी शौकीन और दौराला रोड निवासी शावेज को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगर निवासी शौकीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। वहीं, इस पोस्ट को शावेज ने अन्य अकाउंट पर साझा कर दिया। शिकायत पर मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की। दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पोस्ट डिलीट कराई, फिर इनके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। जमानत न मिलने के कारण दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसे गंभीरता से लिया गया। किसी को भी माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। भड़काऊ पोस्ट का आरोपी शोकीन। पुलिस

सरधना। भड़काऊ पोस्ट का आरोपी शोकीन। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed