फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for fraud involving the sale of decorative items on social media.

Meerut News: सोशल मीडिया पर सजावटी सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fraud involving the sale of decorative items on social media.
- आरोपियों ने 20 राज्यों में 10 लाख की लोगों से की ठगी, पुलिस जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर सेल और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से सजावटी सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों समर गार्डन निवासी फैजान व अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी लिसाड़ी गेट निवासी अकरम की पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के प्रतिबिंब पोर्टल पर लंबित साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों का विश्लेषण किया जा रहा था। जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और आईएमईआई की लोकेशन थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर समर गार्डन कॉलोनी निवासी आरोपी फैजान व हाफिज अमन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ मिलकर फेसबुक पर कार्पेट सप्लाई नाम से पेज संचालित करते थे। इस पेज के जरिए कालीन और अन्य सजावटी सामान बेचने का प्रचार किया जाता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए फर्जी विजिटिंग कार्ड तैयार कर उनमें व्हाट्सएप नंबर दिए जाते थे। ग्राहक जब संपर्क करते थे तो उनसे अग्रिम भुगतान विभिन्न बैंक खातों में जमा करा लिया जाता था। रकम मिलने के बाद आरोपी ग्राहकों के नंबर ब्लॉक कर देते थे और सामान नहीं भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी करीब एक वर्ष से इस तरह की साइबर ठगी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये का अवैध लाभ कमाया। उनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 20 शिकायतें दर्ज मिली हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed