फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for firing during grandmother's funeral

दादी के जनाजे में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing during grandmother's funeral
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर-5 में करीब दो माह पूर्व दादी के जनाजे में फायरिंग कर अपने चाचा को घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी 85 वर्षीय सिपरा अपने दूसरे नंबर के बेटे गुलजार के साथ रह रही थी। एक बेटा शाहनजर महाराष्ट्र के पुणे में रहता है। तीसरे बेटे अनवार कुरैशी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। अनवार के बेटे जुनैद, समीर व अमीर का अपने चाचा शाहनजर से विवाद चल रहा है। ऐसे में चारों भाई बीमारी में भी अपनी दादी का हाल जानने नहीं आए। 30 मार्च को बीमारी के चलते सिपरा की मौत हो गई। तीनों भाई दादी के जनाजे में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

शाहनजर पुणे से फ्लाइट में आए थे। शाहनजर ने अपने तीनों भतीजों को देख काफी भला-बुरा कहा था। उन्हें अंतिम बार दादी का चेहरा दिखाने से भी मना कर दिया। जनाजे की नमाज के लिए ओसामा मस्जिद के पास जनाजा रखा गया था। आरोप है कि इसी दौरान जुनैद, समीर और अनीर अपने साथी सादिल के साथ मौके पर पहुंचे और शाहनजर पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली के छर्रे लगने से शाहनजर घायल हो गए। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव कब्रिस्तान में दफनाया गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में जुनैद को पहले ही जेल भेज दिया गया था। अमीर और सादिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed