फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for duping Rs 22.54 lakh in the name of railway job

Meerut News: रेलवे में नौकरी के नाम पर 22.54 लाख रुपये हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping Rs 22.54 lakh in the name of railway job
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के भूपेंद्र सिंह से आरोपियों ने बेटे व पुत्रवधू की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 22.54 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर सोमवार को शशांक चौधरी उर्फ आशू और तुषारिका सिंह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आंबेडकर रोड स्थित सैनिक नगर कासमपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने अप्रैल माह में थाने पर केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनके पास आरोपी शशांक चौधरी उर्फ आशू निवासी थाना बाबू बनारसी दास लखनऊ व तुषारिका सिंह निवासी थाना मैथा कानपुर अप्रैल में उनके घर आए थे। दोनों आरोपियों ने रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित ने बेटे मोहित व बड़े बेटे की पत्नी नीतू की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए कहा था। दोनों आरोपी खुद को एक दूसरे का मित्र बताते हैं। आरोपियों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित से 22.54 लाख रुपये ले लिए थे। आरोप था कि आरोपियों ने बेटे व पुत्रवधू के नाम के फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। रेलवे बोर्ड में संपर्क करने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई थी। सोमवार को दोनों आरोपी किसी काम से मार्शल पिच आए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed