{"_id":"5fa4318b8ebc3e9b97750d48","slug":"twenty-five-lakh-rupees-recovered-from-two-luxury-cars-in-shamli-police-caught-four-youths-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: दो लग्जरी गाड़ियों से 25 लाख रुपये बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दो लग्जरी गाड़ियों से 25 लाख रुपये बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा
Thu, 05 Nov 2020 10:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:38 PM IST
सार
- भभीसा गांव में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा
- पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को दी जानकारी
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों में सवार चार लोगों से 25 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। उनके पास से कुछ बिल मिले हैं। पुलिस पूछताछ में चारों लोग रुपयों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने बरामद नकदी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भभीसा चेक पोस्ट पर चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को बुढ़ाना की और दो लग्जरी गाड़ियों में चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ियों को रोककर चेकिंग की तो 25 लाख 42 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों लोगों से बरामद रुपयों के बारे में जानकारी की तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
पकड़े गए चारों लोगों ने अपने नाम अखलाक निवासी सराय बहलीन मेरठ, वसीम निवासी बनी इस्राइल लिसाड़ी गेट मेरठ, सुल्तान निवासी बीएस पैलेस के सामने लिसाड़ी गेट मेरठ और रऊफ निवासी हुसैनाबाद थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर बताया है।
थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि चारों के पास से बरामद बिलों के संबंध में जीएसटी तथा नकदी के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। दोनों विभागों के अधिकारियों के जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/