फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Twenty days have passed, the investigation of the finance company could not be completed

बीस दिन बीते, पूरी नहीं हो पाई फाइनेंस कंपनी की जांच

Fri, 04 Jul 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 04 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Twenty days have passed, the investigation of the finance company could not be completed
बिजनौर। अभी तक धारा मोटर फाइनेंस पर लगे आरोपों की जांच पूरी नहीं हो सकी है। बीस दिन बाद भी जांच अधर में अटकी है। दरअसल फाइनेंस कंपनी ने अभी तक रिकाॅर्ड ही उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

मोटर वाहन खरीदने के लिए कर्ज देने वाली धारा फाइनेंस कंपनी किसानों की जमीन गिरवी रखकर कर्ज बांटने का काम भी करती है। बाकायदा जमीनों का बैनामा कराकर कर्ज दिया जाता है। बैनामा में आने वाला खर्च भी किसान से वसूला जाता है। यूं तो इस तरह से कर्ज बांटना गैरकाूननी है। फिर भी नियमों से खिलवाड़ करते हुए धड़ल्ले से कर्ज बांटा जा रहा है। आरोप है कि उक्त कंपनी ने एक किसान को नौ लाख का कर्ज देकर तीस लाख की वसूली कर ली और किसान की जमीन का बैनामा किसी को और कर दिया।
विज्ञापन

किसान ने मामले की शिकायत एसपी से 13 जून को की थी, जिसकी जांच तभी से अटकी है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक की ओर से कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी कंपनी के जिम्मेदार लोग रिकार्ड मुहैया नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो मिलेगा जमीन के विवादों को बढ़ावा : उक्त फाइनेंस कंपनी के जिम्मेदारों के पास सिर्फ बैनामा होता है, जबकि जमीन पर काबिज कर्जदार किसान ही रहता है।
ऐसे में जब बैनामा लौटाने के बजाए जमीन किसी और को बेच दी जाती है, इसके बाद शुरू होती है कब्जा लेने की रार। जिसमें जान माल की हानि होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed