{"_id":"5f85e9d38ebc3edc1f663df0","slug":"twelve-years-old-fifth-class-student-attempt-to-suicide-while-his-parents-were-not-at-home-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कक्षा पांच के छात्र ने लगाई फांसी, हालत गंभीर, घर में अकेल थे भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कक्षा पांच के छात्र ने लगाई फांसी, हालत गंभीर, घर में अकेल थे भाई-बहन
Tue, 13 Oct 2020 11:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के पल्लवपुरम फेस 2 में 12 वर्षीय बालक ने घर के गेट की रेलिंग से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान सामान लेने बाहर गई मां वापस लौटी तो तो बेटे को लटका देख उसकी चीख निकल गई। पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम फेस 2 निवासी व्यक्ति मेडिकल स्टोर चलाता है। उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार को पिता मेडिकल स्टोर पर थे तथा मां सामान लेने के लिए बाहर गई हुई थी। 12 वर्षीय कक्षा पांच का छात्र अपनी आठ वर्षीय बहन के साथ घर में अकेला था।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों भाई बहन मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी बीच मां जब बाजार से वापस लौटी तो बेटे को गेट की रेलिंग से लटका पाया। बेटे को इस हाल में देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में मासूम को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि परिजन इस मामले में अभी कुछ भी ठीक से नहीं बता पाए हैं उनका कहना है कि वे बच्चों को सही सलामत घर पर छोड़कर गए थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/