फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Turkmenistan's love interest was murdered and her body was thrown away, DNA report confirmsTurkmenistan's love interest was murdered and her body was thrown away, DNA report confirms

Meerut News: तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हत्या कर फेंका था शव, डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि

Sun, 24 May 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Turkmenistan's love interest was murdered and her body was thrown away, DNA report confirmsTurkmenistan's love interest was murdered and her body was thrown away, DNA report confirms
रिठानी स्थित होटल में हत्या के बाद अर्चिता अरोड़ा के नाम से हुआ था खुलासा
विज्ञापन

कानूनी रूप से पुष्टि न होने के कारण मां को नहीं मिल पाईं थी बेटी की अस्थियां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर के रिठानी स्थित अविका होटल में महिला की हत्या कर मवाना में शव फेंकने के बाद पुलिस ने दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा मानकर खुलासा किया था। इसके बाद तुर्कमेनिस्तान से वीडियो कॉल कर नाजमुदिनोवा गुलनारा ने शव उनकी बेटी मुहब्बत सुनातोव्ना (40) का होने का दावा कर अस्थियों की मांग की। इसके चलते पुलिस को मां-बेटी के डीएनए की जांच करानी पड़ी। अब रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है कि तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की ही हत्या कर शव फेंका गया था।
पुलिस ने मवाना क्षेत्र में 21 फरवरी 2026 को महिला का शव मिलने के बाद 26 फरवरी को अर्चिता अरोड़ा नाम से मिले आधार कार्ड के आधार पर खुलासा किया था। पुलिस का कहना था कि दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा की हत्या अविका होटल के संचालक देवपुरी निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी ने अपने साथियों बागपत के गांव जौहड़ी निवासी गुरमुख, प्रभातनगर निवासी संदीप और खजूरीवाली गली मलियाना निवासी विवेक के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना था कि शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर चंचल का मुहब्बत से विवाद हुआ था। इसी विवाद में चंचल ने 17 फरवरी को साथियों के साथ मिलकर कंबल से मुंह दबाकर मुहब्बत की हत्या कर दी थी। इसके बाद पहचान और टैटू छिपाने के लिए चेहरा और हाथ जलाकर शव को कार से ले जाकर मवाना खुर्द चौकी और भगवती फार्म हाउस के पास फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। फुटेज में दिखी एक संदिग्ध कार की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार, तेजाब की खाली बोतल और कंबल भी बरामद किया था।

ईयररिंग्स देखकर मां बोली थी बेटी की कर दी हत्या
पुलिस ने मुहब्बत के मोबाइल की सीडीआर में मिली अंतिम कॉल के आधार पर 26 फरवरी को उसकी कथित सहेली चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना से संपर्क किया था। एलीना ने पुलिस को बताया था कि आधार कार्ड पर फोटो मुहब्बत का है। उसका नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं है। एलीना ने इस संबंध में दिल्ली में रह रही विदेशी महिला अजीजा को बताया था। अजीजा ने मवाना पहुंचकर जले हुए शव के फोटो हासिल किए और मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल की। गुलनारा ने ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान की और पुलिस व दूतावास से उसकी अस्थियां दिलाने की मांग की थी।

15 साल पहले भारत आई, वापस लौटना चाहती थी
विदेशी महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी संस्था चलाने वाले दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 निवासी हेमंत शर्मा ने बताया कि मुहब्बत की तुर्कमेनिस्तान में शादी हुई थी और उसके दो बेटियां हैं। वह बेटियों के भरण पोषण के लिए नौकरी करने 15 साल पहले भारत आई थी। वह वापस तुर्कमेनिस्तान लौटना चाहती थी। उसने अपनी मां को भारत बुलाया था। उसने अपनी मां से कहा था कि वह उन्हें भारत घुमाएगी। इसके बाद वह उनके साथ ही अपनी बेटियों के पास तुर्कमेनिस्तान लौट जाएगी।


मुहब्बत के शव के अवशेष और उसकी मां के रक्त के नमूने से डीएनए मिलान कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है कि शव तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत का था। उसकी मां से संपर्क कर उन्हें अस्थियां दे दी जाएंगी।

- अभिजीत कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed