फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   True religion is to stay away from anger, greed and attachment: Bhav Bhushan

क्रोध, लोभ और मोह से दूर रहना ही सच्चा धर्म : भाव भूषण

Thu, 12 Mar 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
True religion is to stay away from anger, greed and attachment: Bhav Bhushan
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का 33वां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 33वें दिन मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि जैन धर्म मनुष्य को संयमित और सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी दौर में मनुष्य सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए अपने मूल्यों से दूर होता जा रहा है, ऐसे समय में जैन धर्म का संदेश समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाव भूषण महाराज ने कहा कि संयम, त्याग और अहिंसा जैन धर्म के मूल सिद्धांत हैं। जो व्यक्ति अपने जीवन में संयम को अपनाता है, वही सच्चे अर्थों में सुख और शांति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि क्रोध, लोभ और मोह जैसे विकारों से दूर रहकर ही आत्मिक शुद्धि संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में संयम, सेवा और सद्भावना को अपनाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने मुनि के प्रवचन सुनकर धर्म लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने धर्म के मार्ग पर चलने और जीवन में संयम अपनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य सुशील जैन, राकेश जैन, शांतिधारा विनोद जैन, सूरजमल, किशोर, प्रतीक जैन को प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीप का प्रज्ज्वलन राजरानी जैन, रेखा जैन, शेफाली जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजा और तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। विधान कराने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 801 परिवारों की ओर से विधान का कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान का विसर्जन शिखरचंद जैन, ममता, सरिता, मनोज जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन पवन जैन, पारस जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन राकेश जैन, रेखा जैन, रूपा जैन कुसुमलता जैन और भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन जैन महिला मंडल ने किया।

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, अरुण जैन, जेसी जैन का सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed