फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trucks are not arriving for loading, wheat is lying in the open

Meerut News: लोडिंग के लिए नहीं पहुंच रहे ट्रक, खुले में पड़ा गेहूं

Wed, 06 May 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Trucks are not arriving for loading, wheat is lying in the open
खरखौदा में गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में पड़े बोरे(संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा खरखौदा में किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में चल रहे पीएसएफ के गेहूं क्रय केंद्र पर करीब गेहूं के एक हजार बोरे खुले में पड़े हैं। करीब पांच दिन से एक भी ट्रक केंद्र पर नहीं पहुंचा। इस परिसर में चल रहे खाद्य विभाग व एफसीआई केंद्र पर समय से गेहूं उठाया जा रहा है।

कस्बा खरखौदा में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गेहूं खरीद की जा रही है। किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में खाद्य विभाग व पीसीएफ का क्रय केंद्र चल रहा है। जिसमें पीसीएफ ने अब तक करीब 1300 क्विंटल गेहूं की खरीदारी कर ली है। वहीं खाद्य विभाग द्वारा भी 1000 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हो चुकी है। पीसीएफ के केंद्र प्रभारी जयशंकर पांडे का कहना है कि कस्बा खरखौदा में ही चल रहे खाद्य विभाग व एफसीआई केंद्रों का समय से गेहूं उठाया जा रहा है लेकिन उनके केंद्र पर ट्रक नहीं पहुंच रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी का कहना है कि अपना गेहूं बेचने के लिए किसान लगातार पहुंच रहे हैं और केंद्र पर खरीदारी की जा रही है। खाद गोदाम गेहूं के बोरों से भर गया है। अब करीब 1000 बोरे खुले में रखे हैं। क्षेत्र में प्रतिदिन हो रही बरसात, लावारिस पशुओं का नुकसान व रात्रि में चोरों से सुरक्षा को लेकर समस्या बनी हुई है। यदि मौसम खराब हुआ तो गेहूं के बोरे में बरसात में खुले आसमान के नीचे रखना ही मजबूरी है। उधर कस्बा खरखौदा में बंदरों का आतंक है। बंदर गेहूं के बोरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed