Meerut: दिल्ली रोड पर जाम का संकट! मिट्टी में धंसा ट्रक RRTS पुल के नीचे फंसा, 2 घंटे से ट्रैफिक जाम
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर्स के सामने गुड्स करियर ट्रक मिट्टी में धंसकर RRTS पुल के नीचे फंस गया। इससे दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर है, लेकिन फुटबॉल चौक से रूट डायवर्जन नहीं किया गया।
विस्तार
शहर के दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह से भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। बहादुर मोटर्स के सामने एक गुड्स करियर ट्रक अचानक सड़क के किनारे मिट्टी में धंस गया और आरआरटीएस (RRTS) के निर्माणाधीन पुल के नीचे जाकर फंस गया।
घटना के बाद दोनों ओर से ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सुबह से दोपहर तक दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पहुंची, लेकिन दो घंटे बाद भी ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका।
यह भी पढ़ें:मेरठ में कॉन्टिनेंटल टायर यूनिट बंद, 260 कर्मचारी बाहर, मांगी 294 महीने की सैलरी, धरने पर बैठे
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जाम बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस की तरफ से ट्रैफिक को रीरूट या डायवर्ट करने के कोई उपाय नहीं किए गए।
सबसे बड़ी चूक फुटबॉल चौक पर देखने को मिली, जहां भारी जाम के बावजूद ट्रैफिक डायवर्जन नहीं किया गया। इससे हालात और बिगड़ते चले गए।
आरआरटीएस निर्माण क्षेत्र के आसपास पहले ही सड़कें संकरी और अव्यवस्थित हैं, ऐसे में भारी वाहनों का फंसना जाम को कई गुना बढ़ा देता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक निकालने के लिए जेसीबी और रस्सों की मदद ली जा रही है, लेकिन मिट्टी धंसने से काम में देर हो रही है।
