फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck hits bike at Partapur interchange, six month old son and mother crushed to death

Meerut News: परतापुर इंटरचेंज पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, छह माह के बेटे-मां की कुचलकर मौत

Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike at Partapur interchange, six month old son and mother crushed to death
मेरठ। परतापुर इंटरचेंज पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर बाइक पर पीछे बैठी अनु (24) और उसके छह माह के बेटे केशव की मौत हो गई। बाइक चालक ससुर महेंद्र घायल हो गए। अनु चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर ससुराल लौट रही थी। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक सुरजीत को पकड़ लिया। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ससुर की तरफ से परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के दायमपुर निवासी अनु की शादी दो साल पहले गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के सारा गांव निवासी अर्जुन से हुई थी। अर्जुन फर्नीचर का काम करता है। छह महीने पहले अनु ने बेटे को जन्म दिया था। अनु के भाई गौरव ने बताया कि दो दिन पहले उनके चाचा के बेटे सौरभ की शादी थी। अनु छह महीने के बेटे केशव और परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी। रविवार को ससुराल के अन्य लोग चले गए थे। अनु ने सोमवार को जाने की बात कही, जिसके चलते ससुर महेंद्र रुक गए थे। सोमवार सुबह महेंद्र सिंह पल्सर बाइक से अनु और केशव को लेकर सारा गांव के लिए निकले थे। परतापुर में जैसे ही वे फ्लाईओवर पर पहुंचे और मोदीनगर की तरफ जाने लगे तो पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अनु और केशव ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। अनु का सिर पूरी तरह से कुचल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। महेंद्र साइड में गिरने की वजह से बच गए। उन्हें मामूली चोट आई।
विज्ञापन


खुशियों वाले घर में मचा चीत्कार
अनु के घर से निकलने के आधे घंटे बाद ही परिजनाें को मां-बेटे की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। शादी की खुशी वाले घर में चीत्कार मच गया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अनु के शव की हालत इतनी खराब थी कि परिजन गश खाकर गिर गए। बच्चे के शव को देखकर हाहाकार मच गया। परिजनों की हालत देखकर हर आंख नम हो गई। अनु चार बहन-भाइयों सौरभ, गौरव, मन्नू से छोटी थी। सूचना पर ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। बेटी व नाती को याद करके मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव देखकर विचलित हो गए लोग
हाईवे पर हादसे के बाद अनु और केशव के शव एक साथ पड़े थे। अनु का सिर पूरी तरह से कुचला जा चुका था। लोग मां-बेटे के शव देखकर विचलित हो गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया। परतापुर पुलिस ने जाम खुलवाया।
-----------------------


मौत का स्पॉट बना परतापुर इंटरचेंज-अंडरपास, एनएचएआई के अधिकारियों ने मूंदीं आखें
परतापुर इंटरचेंज पर मोदीपुरम की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर में या मोदीनगर जाने के लिए एक्सप्रेसवे वाले रास्ते पर जाना होता है। वे एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहन बायें चले जाते हैं, शहर और मोदीनगर जाने वाले दायें से जाते हैं। यहां पर बड़े संकेतक लगाए जाने चाहिए लेकिन कुछ नहीं लगा है। इसकी वजह से लोग भ्रम में रहते हैं। यहां पर भारी वाहनों की गति बेहद तेज रहती है, इसकी वजह से यहां अक्सर हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे से मेरठ की तरफ आने वाले वाहनों की गति भी तेज रहती है, यहां पर भी फ्लाईओवर के नीचे कई हादसे हो चुके हैं। एनएचएआई की तरफ से यहां पर वाहनों की गति कम करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी कई बार इसको लेकर पत्र लिख चुके हैं, कह चुके हैं कि यहां पर बड़े संकेतक लगवाए जाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। लेकिन एनएचएआई के अधिकारी लोगों का खून बहते हुए देखने के बाद भी आंखें मूंदे बैठे हैं।



एसपी ट्रैफिक बोले, मंगलवार को करेंगे निरीक्षण
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि परतापुर इंटरचेंज और अंडरपास पर कहां संकेतक नहीं लगे हैं। कहां पर लोगों को भ्रम रहता है। वाहनों की स्पीड को लेकर क्या किया जा सकता है, इसको लेकर मंगलवार को वह मौके का निरीक्षण करेंगे। एनएचएआई के अधिकारियों से संकेतकों को लेकर बात की जाएगी।


हाल ही में हुईं घटना
- इंटरचेंज पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, हादसे में कार सवार दो महिला समेत चार लोग घायल हुए।
- परतापुर इंटरचेंज के नीचे अंडरपास पर पैदल सड़क पार कर रहे युवक की वाहन से कुचलकर मौत, रातभर रौंदते रहे वाहन।
- परतापुर इंटरचेंज के पास कांवड़िए की की बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, गंभीर रूप से घायल हुआ।





ट्रक चालक गिरफ्तार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी चालक सुरजीत निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed