{"_id":"68e685c71f65d3666906032f","slug":"truck-driver-killed-three-injured-in-bike-collision-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104582-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए....\nबाइक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए.... बाइक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
दौराला- इसी ट्रक का टायर बदल रहा था चालक मोहसिन। स्रोत : संवाद
सकौती फ्लाई ओवर पर ट्रक का टायर बदलते समय हुआ हादसा
दौराला (मेरठ)। सकौती फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात टायर बदल रहे दो ट्रक चालक व एक परिचालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव महलकी निवासी मोहसिन (28) की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए।
गांव महलकी निवासी ट्रक चालक मोहसिन मंगलवार देर रात मेरठ से परिचालक हसीन के साथ मुजफ्फरनगर ट्रक में सामान लादकर जा रहा था। उनके पीछे दूसरे ट्रक को साजिद चला रहा था। सकौती फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद मोहसिन के ट्रक के टायर में पंचर हो गया। चालक ने सड़क पर ट्रक को रोक दिया। हसीन व दूसरे ट्रक चालक साजिद की सहायता से मोहसिन के ट्रक का टायर बदलने लगे। इसी बीच मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे बाइक सवार मलियाना मेरठ निवासी विशाल ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पुलिस चारों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मोहसिन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिचालक से मोहसिन के परिवार का नंबर लेकर उन्हें सूचना दी। मोहसिन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन दौराला थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।