{"_id":"639393c91e27b87ca97ffd65","slug":"troubled-by-family-the-girl-jumped-into-the-canal-meerut-news-mrt6170880100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: परिजनों से तंग थी युवती, अचानक उठाया ऐसा कदम, देखने वालों की कांप गई रूह, फिर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: परिजनों से तंग थी युवती, अचानक उठाया ऐसा कदम, देखने वालों की कांप गई रूह, फिर बचाई जान
Sat, 10 Dec 2022 08:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:42 AM IST
सार
Meerut News : युवती अपने परिजनों से तंग थी। वहीं युवती ने अचानक ऐसा कदम उठाया, देखने वालों की कांप गई रूह। फिर लोगों ने युवती की ऐसे बचाई जान।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में परिजनों से परेशान गांव सिंहपुर निवासी एक युवती परीक्षितगढ-आसिफाबाद मार्ग स्थित लोधीपुर नहर झाल के पुल से नहर में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो नहर में से निकालकर उसकी जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए युवती को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन
22 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग स्थित लोधीपुर नहर झाल पर पहुंची। वह कुछ देर बाद नहर में कूद गई। युवती को नहर में डूबते देख आसपास मौजूद लोग भी नहर में कूद गए। युवती पानी में बहती हुई करीब 500 मीटर दूर तक निकल गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला और उसके पेट से पानी निकाला। सूूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर बाद युवती को होश आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: रेस्त्रां-फर्नीचर और लोहे की दुकान पर जीएसटी का छापा, पंजीकरण नहीं दिखा पाए दुकानदार
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। उसके परिजनों को सूचना दी। बालिका ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग परेशान करते हैं। पिछले एक माह से मानसिक तनाव में थी, जिस कारण नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहती थी। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बवाल: आवास विकास परिषद की टीम पर पथराव, जान बचा कर भागे कर्मचारी, पुलिस ने किसानों को दौड़ाया