फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Troubled by debt, a lathe mechanic committed suicide by jumping in front of a train

Meerut News: कर्ज से परेशान खराद मिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Tue, 06 Jan 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, a lathe mechanic committed suicide by jumping in front of a train
मेरठ। कर्ज से परेशान रशीद नगर निवासी खराद मिस्त्री शाहबुद्दीन (45) ने सोमवार सुबह नूरनगर हाल्ट के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव कोे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब आठ बजे खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। घटना स्थल पर मौजूद एक युवक ने मृतक की पहचान शाहबुद्दीन निवासी रशीद नगर के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव के अवशेषों को एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि शाहबुद्दीन खराद मिस्त्री थे। उन्होंने बैंक से कुछ ऋण ले रखा था। जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी वजह से शाहबुद्दीन मानसिक तनाव में चल रहे थे। रविवार रात और सोमवार सुबह भी घर में विवाद हुआ था। इसके बाद शाहबुद्दीन रेलवे लाइन पर पहुंचे और ट्रेन के आगे कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed