फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Troubled by bullies, a student stopped going to school

Meerut News: मनचलों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Troubled by bullies, a student stopped going to school
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा मनचलों से परेशान होकर छह माह से स्कूल नहीं जा पा रही है। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा और उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी आरोपी स्कूल जाते समय उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हैं। आरोपियों के परेशान करने से उसकी बेटी ने छह माह से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बृहस्पतिवार को उसके घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति व बेटा काम के लिए घर से बाहर रहते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। यदि छेड़छाड़ की बात आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच तहरीर के आधार पर कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed