फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trouble with power cuts

बिजली की आंखमिचौली से परेशानी

Fri, 23 Oct 2020 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Trouble with power cuts
मेरठ। त्योहारी सीजन में बिजली की आंखमिचौली जारी है। रैपिड ट्रेन कार्य हेतु बृहस्पतिवार को लिए गए शटडाउन के चलते बिजली बंबा बाईपास और शारदा रोड बिजलीघर को तीन घंटे आपूर्ति नहीं हुई। वहीं शहर के करीब एक दर्जन बिजलीघरों में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। दिल्ली रोड पर एनसीआरटीसी द्वारा लिए गए रैपिड ट्रेन कार्य के शटडाउन के चलते शारदा रोड और बिजली बंबा बाईपास बिजलीघर की आपूर्ति दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बंद रही। इसके चलते दोनों बिजलीघरों के उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिना बिजली रहना पड़ा। इसके अतिरिक्त लेडीज पार्क, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, लिसाड़ी रोड, रामलीला ग्राउंड, नौचंदी, एमईएस, रेलवे रोड, टाउन हाल, मेडिकल, काजीपुर, पुराना आरटीओ आदि बिजलीघर क्षेत्र में विद्युत की आवाजाही बनी रही। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि मेंटिनेंस और फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। बिना कारण बिजली नहीं काटी जा रही है। त्योहार पर निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed