फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trolla driver injured in truck collision at Sugar Mill

शुगर मिल में ट्रक की टक्कर से ट्राला चालक घायल

Fri, 10 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Trolla driver injured in truck collision at Sugar Mill
शुगर मिल में ट्रक की टक्कर से ट्राला चालक घायल
विज्ञापन

रोहटा। गन्ना लेकर बजाज शुगर मिल किनौनी पहुंचा ट्रैक्टर-ट्राला चालक गन्ना यार्ड में ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों ने मिल के गेट पर धरना देकर खर्च की मांग की। मिल अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टर से उपचार कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।

गांव कैथवाड़ी निवासी शुभम (30) पुत्र राजपाल ट्रैक्टर-ट्राला पर चालक है। वह बाह्य गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना शुगर मिल में आपूर्ति करता है। बुधवार रात शुभम ट्रैक्टर-ट्राला में गन्ना भरकर मिल में लाया था। जब वह केनयार्ड में खड़ा था तो ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे उसी समय मिल के अधिकारियों ने मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। परिजन बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को साथ लेकर बजाज शुगर मिल के गेट पर पहुंचे और उपचार कराने की मांग को लेकर गेट पर धरना देकर बैठ गए। मिल अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टर को बुलाकर घायल का इलाज कराने का आश्वासन दिया, तब वह अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed